scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलअदिति फाउंडर्स कप में संयुक्त 34वें स्थान पर रही

अदिति फाउंडर्स कप में संयुक्त 34वें स्थान पर रही

Text Size:

ब्रैडेनटन (अमेरिका), 10 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने फाउंडर्स कप में चार बर्डी की मदद से लगातार दूसरी बार 69 का कार्ड खेला और वह संयुक्त रूप से 34वें स्थान पर रहीं।

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने एलपीजीए टूर में सत्र की अपनी पहली प्रतियोगिता में चार दौर में 72-70-69-69 का स्कोर बनाया। उन्होंने रविवार को यहां 17वें और 18वें होल में बर्डी बनाकर अपने अभियान का समापन किया।

इस बीच येलीमी नोह विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जिन यंग को को चार स्ट्रोक से पीछे छोड़कर ब्रैडेंटन कंट्री क्लब में पहली बार विजेता बनीं। उन्होंने कुल 21 अंडर 263 का स्कोर बनाया।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments