scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलअदिति मलेशिया में संयुक्त 10वें स्थान पर

अदिति मलेशिया में संयुक्त 10वें स्थान पर

Text Size:

कुआलालंपुर, 26 अक्टूबर (भाषा) भारत की अदिति अशोक गुरुवार को यहां मेबैंक चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के अंतिम होल में डबल बोगी के बावजूद पांच अंडर 67 के स्कोर से संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर चल रही हैं।

भारतीय गोल्फर एक समय संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही थी लेकिन इसके बाद संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर खिसक गईं। थाईलैंड की जैस्मिन सुवानापुरा ने नौ अंडर 63 के स्कोर के साथ बढ़त बना ली है।

खराब मौसम के कारण बीच में लगभग चार घंटे तक खेल रोकना पड़ा लेकिन खेल दोबारा शुरू होने पर पहला दौर पूरा किया गया।

अदिति ने 10वें होल से शुरूआत करते हुए आठ बर्डी की लेकिन वह एक बोगी और एक डबल बोगी कर गई जिससे पांच अंडर का स्कोर बनाया। वह शीर्ष पर चल रही जैस्मिन से चार शॉट पीछे हैं।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments