scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमखेलअदिति अशोक यूएस वुमैंस ओपन के पहले दौर के बाद संयुक्त 39वें स्थान पर

अदिति अशोक यूएस वुमैंस ओपन के पहले दौर के बाद संयुक्त 39वें स्थान पर

Text Size:

पेबल बीच, सात जुलाई ( भाषा ) भारत की अदिति अशोक यूएस वुमैंस ओपन गोल्फ के पहले दौर में दो ओवर 74 का स्कोर करके संयुक्त 39वें स्थान पर हैं ।

पहले दौर के कई मुकाबले अभी पूरे नहीं हुए हैं ।

बेंगलुरू की अदिति किसी मेजर टूर्नामेंट में शीर्ष दस में नहीं रही हैं । यहां भी उन्होंने 11वें, 12वें और 18वें होल पर बोगी किये ।

वह 2019 के बाद यहां पहली बार खेल रही है । उन्होंने 2019 में कट में प्रवेश किया था और संयुक्त 39वें स्थान पर रही थीं लेकिन 2017 में कट में जगह नहीं बना सकी थी ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments