मेनलो पार्क (कैलिफोर्निया), 21 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने दूसरे दौर में शानदार खेल का नमूना पेश करते हुए छह अंडर 66 का स्कोर बनाकर फोर्टिनेट फाउंडर्स कप में थाईलैंड की विश्व नंबर एक जीनो थितिकुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
अदिति और थितिकुल दोनों ने पहले दौर में इवन पार का स्कोर बनाया था। दूसरे दौर में भी दोनों ने एक समान छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वे कैरिस डेविडसन, नेली कोर्डा, हे-जिन चोई, मिंजी ली और जिन ही इम के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
ह्यो जू किम ने दूसरे दौर में दो अंडर 70 का स्कोर बनाकर अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया। वह अब अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मैक्सिको की गैबी लोपेज से चार शॉट आगे हैं।
भाषा
पंत नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
