scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलअभिषेक, ईशान टी20 रैंकिंग में शीर्ष दो स्थानों पर

अभिषेक, ईशान टी20 रैंकिंग में शीर्ष दो स्थानों पर

Text Size:

दुबई, एक अप्रैल (भाषा) भारत के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आईसीसी टी20 खिलाड़ियों की बुधवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं ।

अभिषेक 875 अंक के साथ शीर्ष पर हैं जबकि ईशान के 871 अंक हैं । तिलक वर्मा छठे और भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें स्थान पर हैं ।

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर आठवें और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट नौवे स्थान पर हैं ।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन ने जबर्दस्त छलांग लगाई है और पहले वह शीर्ष सौ से बाहर थे लेकिन अब 39वें स्थान पर हैं ।

गेंदबाजों में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर हैं जबकि भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती दूसरे और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं ।

हरफनमौलाओं की सूची में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा शीर्ष पर हैं जबकि हार्दिक पंड्या दूसरे स्थान पर हैं ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments