scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलअभिजीत ने आठ अंडर 62 का शानदार कार्ड खेला

अभिजीत ने आठ अंडर 62 का शानदार कार्ड खेला

Text Size:

जयपुर, 14 सितंबर (भाषा)  चंडीगढ़ के गोल्फर अभिजीत सिंह चड्ढा ने जयपुर ओपन के शुरुआती दौर में बुधवार को यहां  आठ अंडर 62 के शानदार स्कोर के साथ बढ़त हासिल की।

पीजीटीआई में तीन बार के विजेता अभिजीत ने 15 होल में  25 फुट दूर से गेंद को होल में पहुंचा कर बर्डी बनायी।

  अहमदाबाद के अंशुल पटेल ने सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छह अंडर 64 के कार्ड के साथ दूसरे स्थान पर है।

तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से काबिज चार गोल्फर चंडीगढ़ के अमृत लाल और अक्षय शर्मा, कोलकाता के अर्जुन पुरी और बेंगलुरु के मारी मुथु ने 65 का कार्ड खेला।

भाषा

आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments