मैक्सिको सिटी, 15 जनवरी (भाषा) भारतीय टीम महिंद्रा रेसिंग ने फिया फार्मूला ई चैंपियनशिप के नए सत्र की सफल शुरुआत की जब लुकास डि ग्रासी ने मैक्सिको में सत्र की पहली रेस में तीसरे स्थान पर रहते हुए पोडियम पर जगह बनाई।
लुकास ने जेन थ्री एरा में टीम के लिए पोल पोजीशन से शुरुआत की थी।
लुकास दो सेफ्टी कारों के बीच शीर्ष पर रहे थे लेकिन इसके बाद शीर्ष पर रहे एवालांच आंद्रेटी टीम के जेस डेनिस ने उन्हें पछाड़ दिया।
पोर्श के पास्कल वेहरलीन भी इसके बाद लुकास से आगे निकल गए जिससे महिंद्रा रेसिंग के ड्राइवर को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
