scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलभारत ने पहले एफआईएच महिला हॉकी फाइव्स के लिए नौ सदस्यीय टीम घोषित की

भारत ने पहले एफआईएच महिला हॉकी फाइव्स के लिए नौ सदस्यीय टीम घोषित की

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) भारत ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में चार से पांच जून तक होने वाले पहले एफआईएच महिला हॉकी फाइव्स (पांच खिलाड़ियों का मुकाबला) हॉकी टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को नौ सदस्यीय टीम घोषित की।

टीम की कमान अनुभवी गोलकीपर रजनी एटिमार्पू को सौंपी गई है और महिमा चौधरी उपकप्तान होंगी। टूर्नामेंट में उरूग्वे, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान स्विट्जरलैंड की टीम भी हिस्सा लेगी।

भारतीय टीम के अन्य सदस्य डिफेंडर रश्मिता मिंज और अजमीना कुजुर, मिडफील्डर वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, महिला चौधरी और प्रीति हैं।

फारवर्ड मारियाना कुजुर, युवा ओलंपिक हॉकी फाइव्स स्पर्धा में खेलने वाली मुमुताज खान और रुतुजा ददासो पिसल को भी भारतीय टीम में जगह मिली है जबकि सुमन देवी थोडम और राजविंदर कौर को स्टैंडबाई के रूप में चुना गया है।

टीम के साथ जाने वाली मुख्य कोच यानेक शॉपमैन हॉकी फाइव्स टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कभी आधिकारिक टूर्नामेंट में हॉकी फाइव्स टीम को कोचिंग नहीं दी है इसलिए यह मेरे लिए रोमांचक अनुभव होगा। हमने विविधता से भरी टीम चुनी है।’’

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: रजनी एटिमार्पू।

डिफेंडर: रश्मिता मिंज और अजमीना कुजुर।

मिडफील्डर: वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, महिला चौधरी और प्रीति

फारवर्ड: मारियाना कुजुर, मुमुताज खान और रुतुजा ददासो पिसल

स्टैंडबाई: सुमन देवी थोडम और राजविंदर कौर।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments