scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलभारतीय क्रिकेटरों ने पद्मनाभस्वामी मंदिर में प्रार्थना की

भारतीय क्रिकेटरों ने पद्मनाभस्वामी मंदिर में प्रार्थना की

Text Size:

तिरूवनंतपुरम, 14 जनवरी ( भाषा ) श्रीलंका के खिलाफ यहां तीसरा वनडे खेलने आये भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ सदस्यों ने शनिवार को यहां श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में प्रार्थना की ।

सूत्रों ने बताया कि कुछ क्रिकेटर और बीसीसीआई के अन्य अधिकारी सुबह दस बजे मंदिर पहुंचे ।

इनमें युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे शामिल थे ।

बीसीसीआई अधिकारियों और मंदिर के अधिकारियों के साथ क्रिकेटरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई ।

तीसरा वनडे यहां रविवार को खेला जायेगा ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments