scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलत्वेसा पहले दौर के बाद संयुक्त 16वें स्थान पर, अदिति ने लगाया ‘होल इन वन’

त्वेसा पहले दौर के बाद संयुक्त 16वें स्थान पर, अदिति ने लगाया ‘होल इन वन’

Text Size:

एवियन-ले-बेंस (फ्रांस), 20 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और त्वेसा मलिक जबरा लेडीज ओपन के पहले दौर में एक समान पार-71 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर रहे।

त्वेसा ने इस दौरान दो बर्डी और दो बोगी की जबकि अदिति ने पांच बर्डी और पांच बोगी की।

दोनों भारतीय खिलाड़ी पहले दौर के बाद शीर्ष पर काबिज स्पेन की कारमेन ओलोंसो से पांच शॉट पीछे है। कारमेन ने पांच अंडर 66 का स्कोर किया। वह एक शॉट की बढ़त के साथ पहले दौर के बाद शीर्ष पर है।

शुक्रवार को दोपहर तक त्वेसा ने दूसरे दौर का खेल शुरू नहीं किया था लेकिन अदिति ने दूसरे दौर के आठवें होल में ‘ होल इन वन’ लगाया। पेशेवर करियर में यह उनका पहला ‘होल इन वन’ है। दूसरे दौर के बाद उनका स्कोर चार ओवर का है और वह कट में जगह बना सकती हैं।

प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीय अमनदीप द्राल (72-82) संयुक्त 94वें और वाणी कपूर (79-85) संयुक्त 123वें स्थान पर हैं जिनके लिए कट में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments