scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमखेलअरामको टीम सीरीज: त्वेसा संयुक्त 48वें, अदिति संयुक्त 58वें स्थान पर

अरामको टीम सीरीज: त्वेसा संयुक्त 48वें, अदिति संयुक्त 58वें स्थान पर

Text Size:

न्यूयॉर्क, 16 अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने अंतिम दौर में पार 72 के स्कोर के साथ यहां अरामको टीम सीरीज में संयुक्त 48वां स्थान हासिल किया।

त्वेसा ने अंतिम दौर में दो बर्डी की लेकिन वह एक डबल बोगी भी कर गईं जिससे उन्होंने पार स्कोर बनाया।

अंतिम नौ होल से शुरुआत करने वाली अदिति अशोक तीन ओवर 75 के स्कोर से निराशाजनक संयुक्त 58वें स्थान पर रहीं।

त्वेसा और अदिति अब अगले हफ्ते घरेलू टूर्नामेंट वुमेंस इंडियन ओपन में हिस्सा लेंगी।

दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी लेक्सी थॉम्पसन ने अंतिम दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से व्यक्तिगत खिताब जीता।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments