scorecardresearch
मंगलवार, 29 अप्रैल, 2025
होमखेलहॉकी सब जूनियर पुरुष और महिला उत्तर क्षेत्र चैंपियनशिप झांसी में

हॉकी सब जूनियर पुरुष और महिला उत्तर क्षेत्र चैंपियनशिप झांसी में

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) हॉकी इंडिया की सब जूनियर पुरुष और महिला उत्तर क्षेत्र चैंपियनशिप सोमवार से झांसी में आयोजित की जाएगी, जिसका फाइनल 22 जुलाई को खेला जाएगा।

पुरुष वर्ग में पूल ए में हॉकी हरियाणा, हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी उत्तराखंड जबकि पूल बी में उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी पंजाब, दिल्ली हॉकी और हॉकी जम्मू एवं कश्मीर शामिल हैं।

महिला वर्ग में हॉकी हरियाणा, हॉकी उत्तर प्रदेश, हॉकी पंजाब, हॉकी हिमाचल, हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी उत्तराखंड की टीम शामिल हैं।

पुरुष वर्ग का पहला मैच हॉकी पंजाब और हॉकी जम्मू कश्मीर के बीच जबकि महिला वर्ग में पहला मैच हॉकी पंजाब और हॉकी हिमाचल के बीच खेला जाएगा।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments