नई दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट को स्पेन का दौरा करने के लिए सरकार की मदद से बुधवार को शेंगेन वीज़ा मिल गया।
फोगाट को स्पेन ग्रां प्री 2024 में भाग लेना है। उन्हें बुधवार की रात रवाना होना है लेकिन आज सुबह तक उन्हें वीजा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खेल मंत्री मनसुख मांडविया और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी।
इसके तीन घंटे बाद फोगाट ने सूचित किया कि उन्हें शेंगेन का वीज़ा मिल गया है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
स्पेन में अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद फोगाट पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए फ्रांस में 20 दिन तक अभ्यास करेगी।
भाषा पंत नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.