scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलत्वेसा तीन ओवर 75 के कार्ड के साथ 51वें स्थान पर

त्वेसा तीन ओवर 75 के कार्ड के साथ 51वें स्थान पर

Text Size:

बैंकॉक, 12 मई (भाषा) भारत की त्वेसा मलिक ने आरामको टीम सीरीज गोल्फ प्रतियोगिता के पहले दौर में गुरुवार को यहां तीन ओवर 75 के कार्ड के साथ संयुक्त 51वें स्थान पर है।

त्वेसा टीम वर्ग के मैच में नोबुहले दलमिनी, अन्नाइस मैगेटी और अमेच्योर ए मित्सुहाशी के साथ 19वें स्थान पर है।

त्वेसा ने इस दौरान दो बर्डी लगाये। यह दोनों बर्डी शुरुआती नौ होल में आये। उन्होंने हालांकि पांच बोगी लगाकर अपना स्कोर खराब कर लिया।

त्वेसा की टीम में मैगेटी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह एक ओवर 73 के स्कोर के साथ 36वें स्थान पर है। दलमिनी ने भी 75 का स्कोर किया और वह भी संयुक्त 51वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments