गोरखपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की.
मुख्यमंत्री ने दुग्ध, दही, घी, मधु और शर्करा से पंचस्नान कर विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया और सभी के कल्याण की कामना की.
इसके बाद उन्होंने अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर और भरोहिया के पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात की, बच्चों को आशीर्वाद दिया और स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया.
