लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में IBM के AI GovTech Innovation Center का उद्घाटन किया.
उन्होंने कहा कि यूपी एआई, डीप टेक और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में अग्रणी राज्य बनेगा.
उत्तर प्रदेश को Deep Tech के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में स्थापित करने की दिशा में आज लखनऊ में आयोजित @IBM AI GovTech Innovation Center के उद्घाटन समारोह में सहभाग किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और GovTech Innovation Center, Lucknow for IBM के… pic.twitter.com/a8a9OKih7p
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 22, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है.
उन्होंने बताया कि देश का पहला कंप्यूटर IIT कानपुर में स्थापित हुआ था और अब यूपी क्वांटम कंप्यूटिंग और एआई में मजबूत दावेदार बन रहा है.
उन्होंने कहा कि सरकार ने रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एआई सिटी विकसित करने की दिशा में कदम उठाए हैं. कार्यक्रम के दौरान यूपी सरकार और IBM के बीच दो एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए, जिससे प्रशासन और शिक्षा में एआई के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा.
