scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमरिपोर्टरेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करेगा यूपी, बच्चों और महिलाओं को मिलेगा पौष्टिक आहार

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करेगा यूपी, बच्चों और महिलाओं को मिलेगा पौष्टिक आहार

आंगनबाड़ी केंद्रों में अप्रैल से नई व्यवस्था; 301.19 करोड़ रुपये मंजूर, वितरण में पारदर्शिता के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम लागू होगा.

Text Size:

लखनऊ: योगी सरकार ने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के बेहतर पोषण के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में अप्रैल से रेसिपी आधारित अनुपूरक पुष्टाहार की नई व्यवस्था लागू होगी. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा.

सरकार ने गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन की आपूर्ति के लिए 301.19 करोड़ रुपये का फंड भी मंजूर किया है. पुष्टाहार वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) लागू किया जाएगा, जिससे धांधली पर रोक लगेगी.

नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा. अतिकुपोषित बच्चों के लिए विशेष पौष्टिक आहार की व्यवस्था भी की गई है. सरकार का कहना है कि इससे कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी और लाभार्थियों को संतुलित व गुणवत्तापूर्ण पोषण मिल सकेगा.

share & View comments