नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है. मिशन वात्सल्य के तहत Childline 1098 India के जरिए बच्चों को त्वरित सहायता मिल रही है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 28,945 शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें से 26,239 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 2,706 मामलों पर कार्रवाई जारी है. यह सेवा 24 घंटे संचालित होती है और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मदद करती है.
सरकार के प्रयासों का असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है. बांदा जिले में 10 साल पहले लापता बच्चा हेल्पलाइन और पुलिस की मदद से बरामद हुआ. एटा में एक बच्चे को बाल श्रम और उत्पीड़न से मुक्त कराया गया.
सरकार बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है. हेल्पलाइन 1098 बच्चों को नया जीवन देने में अहम भूमिका निभा रही है.
