scorecardresearch
Monday, 1 June, 2026
होमरिपोर्टमध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा यूसीसी सीएम मोहन यादव ने दिया संकेत

मध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा यूसीसी सीएम मोहन यादव ने दिया संकेत

समिति राज्यों में सुझाव ले रही है वेबसाइट पर जनता से भी राय देने की अपील

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता UCC जल्द लागू की जाएगी उन्होंने बताया कि इसके लिए एक समिति गठित की गई है जो विभिन्न धर्मों के लोगों से राय ले रही है.

सीएम ने कहा कि आज सामाजिक धार्मिक और पारिवारिक मामलों में अलग अलग नियमों की आवश्यकता नहीं है राज्य में समान कानून की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड गुजरात और असम पहले ही यूसीसी लागू कर चुके हैं और मध्यप्रदेश भी इसी दिशा में आगे बढ़ेगा.

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेषज्ञों की समिति जिलों में जाकर सुझाव एकत्र कर रही है इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे सरकार द्वारा जारी वेबसाइट पर अपने सुझाव जरूर साझा करें.

share & View comments