नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में डिजिटल और औद्योगिक विकास को नई गति मिली है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बी.के. सेल्स कॉर्पोरेशन 400 करोड़ रुपये के निवेश से हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापित करेगा.
पांच एकड़ भूमि पर बनने वाली इस परियोजना में करीब 7000 सर्वर रैक की क्षमता होगी और 18 माह में संचालन शुरू करने का लक्ष्य है. इससे लगभग 100 लोगों को रोजगार मिलेगा.
वहीं इटली की सिम्प्लास्ट ग्रुप 70 करोड़ रुपये के निवेश से ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए विनिर्माण इकाई लगाएगी, जिसमें 50 प्रतिशत एफडीआई शामिल है. तीन एकड़ में स्थापित होने वाली यह इकाई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगी. राज्य सरकार की नीतियों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.
