scorecardresearch
Thursday, 19 February, 2026
होमरिपोर्टउत्तर प्रदेश में छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की उड़ान

उत्तर प्रदेश में छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की उड़ान

बागपत के छपरौली में हाईटेक एस्ट्रोनॉमी लैब और एआई स्मार्ट क्लास से बढ़ी विज्ञान में रुचि

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर बागपत जिले के छपरौली ब्लॉक में अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित की गई है. ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बनी इस प्रयोगशाला से लगभग 100 छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी मिल रही है. यहां 45 प्रकार के प्रयोगों की सुविधा है.

छात्राएं टेलिस्कोप से चंद्रमा और अन्य आकाशीय पिंडों का अवलोकन कर रही हैं. उन्हें एस्ट्रोनॉमी सॉफ्टवेयर के जरिए ग्रहों की स्थिति और गति समझाई जा रही है.

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं. अधिकारियों के अनुसार इससे छात्राओं में आत्मविश्वास और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी है. जिले के 25 सरकारी स्कूलों में एआई आधारित स्मार्ट क्लास भी शुरू की गई हैं, जिससे शिक्षा और आधुनिक बनी है.

share & View comments