scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमरिपोर्टखटीमा में सैनिक सम्मान समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सैनिक मिलन केंद्र और CSD कैंटीन का लोकार्पण, पूर्व सैनिकों को मिली नई सुविधा

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. यह कार्यक्रम उनके पिता सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ.

मुख्यमंत्री ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान देश के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा. इस दौरान उन्होंने सैनिक मिलन केंद्र और CSD कैंटीन का लोकार्पण भी किया और खुद खरीदारी कर इसकी शुरुआत की.

धामी ने खुद को सैनिक पुत्र बताते हुए कहा कि सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

share & View comments