scorecardresearch
Thursday, 12 November, 2026
होमरिपोर्टमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, क्रिकेट में योगदान की सराहना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, क्रिकेट में योगदान की सराहना की

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में धामी से शिष्टाचार मुलाकात की. दोनों के बीच कई मौजूदा मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

Text Size:

देहरादून: राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की.

मुख्यमंत्री धामी ने हरभजन सिंह का स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान, खेल के प्रति समर्पण और उनकी शानदार उपलब्धियों की तारीफ की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में खास पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है.

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच कई मौजूदा मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

share & View comments