नई दिल्ली/रायपुर: नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए साय के प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं. उन्होंने कहा कि साय के प्रयास राज्य की प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं.
Warm birthday wishes to CM of Chhattisgarh, Shri Vishnu Deo Sai. His efforts to boost Chhattisgarh’s progress are admirable and are having a transformative impact on people’s lives. Praying for his long life and good health.@vishnudsai
— Narendra Modi (@narendramodi) February 21, 2026
प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री साय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके गतिशील नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के कारण छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करता रहेगा.
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और सभी वर्गों के कल्याण के नए दौर का साक्षी बन रहा है. शाह ने मां दंतेश्वरी से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की.
इस बीच, मुख्यमंत्री साय अपने 62वें जन्मदिन पर अपने पैतृक गांव जाएंगे और अपनी मां का आशीर्वाद लेंगे. उन्होंने कहा कि हर वर्ष जन्मदिन के अवसर पर वे अपने गांव जाकर मां का आशीर्वाद लेते हैं और परिवार, ग्रामीणों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ श्री सत्यनारायण व्रत कथा में शामिल होते हैं.
उल्लेखनीय है कि विष्णु देव साय ने 13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.
