scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमरिपोर्ट‘पंछी 2’ को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, चौपाल बढ़ा रहा क्षेत्रीय कंटेंट का दायरा

‘पंछी 2’ को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, चौपाल बढ़ा रहा क्षेत्रीय कंटेंट का दायरा

प्रिंस कंवलजीत सिंह की फिल्म को दर्शकों का समर्थन, क्षेत्रीय OTT की पहुंच देश-विदेश तक बढ़ी.

Text Size:

नई दिल्ली: चौपाल के ओरिजिनल कंटेंट ‘पंछी 2’ को रिलीज के बाद दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म अपने पहले भाग की लोकप्रियता को आगे बढ़ाते हुए भावनात्मक कहानी और मजबूत किरदारों के जरिए दर्शकों को जोड़ रही है. फिल्म में प्रिंस कंवलजीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म को मिल रहे सकारात्मक फीडबैक के बीच चौपाल क्षेत्रीय कहानियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने पर जोर दे रहा है.

हाल ही में प्रिंस कंवलजीत सिंह ने सिडनी और मेलबर्न में अंतरराष्ट्रीय प्रमोशनल टूर पूरा किया. इसके बाद भारत लौटकर उन्होंने दिल्ली में कई बड़े मीडिया संस्थानों से बातचीत की और फिल्म के अनुभव साझा किए.

चौपाल का कहना है कि वह क्षेत्रीय सिनेमा को नए दर्शकों तक पहुंचाने पर लगातार काम कर रहा है. प्लेटफॉर्म द्वारा ओरिजिनल कंटेंट में निवेश से क्षेत्रीय OTT की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और अलग-अलग जगहों के दर्शक इससे जुड़ रहे हैं.

फिलहाल ‘पंछी 2’ चौपाल पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम हो रही है और इसकी कहानी को दर्शकों का अच्छा साथ मिल रहा है.

share & View comments