scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमरिपोर्टयूपी में कन्या सुमंगला योजना से 27 लाख से अधिक बालिकाएं लाभान्वित

यूपी में कन्या सुमंगला योजना से 27 लाख से अधिक बालिकाएं लाभान्वित

योगी सरकार की योजना जन्म से स्नातक तक बेटियों को दे रही आर्थिक सहारा.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेटियों के उत्थान और सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से राज्य सरकार बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. इस योजना से अब तक 27 लाख से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं.

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह योजना छह चरणों में आर्थिक सहायता देती है. इसमें जन्म पर 5000 रुपये, टीकाकरण पर 2000 रुपये, कक्षा एक में 3000 रुपये, कक्षा छह में 3000 रुपये, कक्षा नौ में 5000 रुपये और स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश पर 7000 रुपये दिए जाते हैं.

सरकार अब तक 674.13 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर चुकी है. योजना पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित है और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संचालित होती है.

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती देना, शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है.

share & View comments