इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘ग्लोबल काबुली चना कॉन्क्लेव 2026’ का शुभारंभ किया. उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा और निवेशकों को हर संभव मदद दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश दलहन-तिलहन उत्पादन में अग्रणी राज्य है और सरकार का लक्ष्य खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी प्रदेश को देश में नंबर-वन बनाना है. इसके लिए 5 साल का रोडमैप तैयार किया गया है, जिसमें उद्योगों को जमीन, बिजली, पानी और टैक्स में रियायत दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में कई योजनाएं चल रही हैं और प्रदेश सरकार किसान व उद्योग को साथ लेकर विकास को आगे बढ़ा रही है.
