scorecardresearch
Tuesday, 17 February, 2026
होमरिपोर्टमोहन यादव का विपक्ष पर हमला: ‘नादान है कांग्रेस, राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करना ठीक नहीं’

मोहन यादव का विपक्ष पर हमला: ‘नादान है कांग्रेस, राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करना ठीक नहीं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वंदे मातरम को लेकर कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है.

Text Size:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी बहुत नादान हैं और वे चीजों को समझने में गलती करते हैं. उन्होंने कहा कि इसी कारण कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट का अभिभाषण सरकार का आईना होता है और आगे पूरे सदन में इस पर चर्चा होती है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष को चर्चा में भाग लेकर सरकार की कमियों को बताना चाहिए और अच्छी बातों की प्रशंसा भी करनी चाहिए, लेकिन मर्यादा के पार जाकर राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करना उचित नहीं है.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “नाच न जाने आंगन टेढ़ा, जनता कांग्रेस की बात नहीं मान रही है.”

उन्होंने कहा कि सदन में सकारात्मक रूप से चर्चा होगी और सरकार सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वंदे मातरम को लेकर कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप भारत सरकार ने निर्देश जारी किए और सत्र की शुरुआत वंदे मातरम से हुई.

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के साथ कई देशभक्तों और क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और बलिदान दिया.

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वंदे मातरम को काटने और बांटने का काम किया.

share & View comments