scorecardresearch
Monday, 16 February, 2026
होमरिपोर्टमहाशिवरात्रि पर माघ मेले का समापन, 44 दिन में 22 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाशिवरात्रि पर माघ मेले का समापन, 44 दिन में 22 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाशिवरात्रि पर अयोध्या के प्रमुख शिव मंदिरों में भी लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और पूरे प्रदेश में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे.

Text Size:

लखनऊ: महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज में 44 दिनों से चल रहे माघ मेले का समापन हो गया. इस दौरान 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई, जो एक नया रिकॉर्ड है.

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की.

वहीं, काशी विश्वनाथ धाम में शिवभक्तों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया. देश-विदेश के 63 मंदिरों से आई भेंट भगवान को अर्पित की गई.

महाशिवरात्रि पर अयोध्या के प्रमुख शिव मंदिरों में भी लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और पूरे प्रदेश में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे.

share & View comments