scorecardresearch
Tuesday, 24 November, 2026
होमरिपोर्टओंकारेश्वर से 'मां नर्मदा सेवा परिक्रमा' शुरू, CM मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना

ओंकारेश्वर से ‘मां नर्मदा सेवा परिक्रमा’ शुरू, CM मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना

दादा गुरु के नेतृत्व में सैकड़ों लोग करेंगे नर्मदा परिक्रमा. मुख्यमंत्री बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया को दिख रही सनातन की शक्ति.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार, 24 नवंबर को ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से ‘मां नर्मदा सेवा परिक्रमा’ का शुभारंभ किया. दादा गुरु के नेतृत्व में शुरू हुई इस परिक्रमा में सैकड़ों लोग शामिल होंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से मां नर्मदा की पूजा और आरती की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की. भक्तों ने मां नर्मदा को विशाल चुनरी भी ओढ़ाई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद मनुष्य को देव मार्ग पर चलने का अवसर मिलता है. ईश्वर को देखा नहीं जा सकता, लेकिन उसकी सत्ता को महसूस किया जा सकता है. उन्होंने इसकी तुलना हवा के अस्तित्व और सूर्य की किरणों में मौजूद सात रंगों से की, जिन्हें देखने के लिए प्रिज्म जैसे विशेष यंत्र की जरूरत होती है.

डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य का शरीर ईश्वर की देन है और इसे नियम-तप करने के लिए मिला है. जन्म और मृत्यु किसी के हाथ में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि दादा गुरु के माध्यम से लोगों को ऋषि-मुनियों के दर्शन और ईश्वर से संवाद का अवसर मिला है.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि सनातन की शक्ति पूरी दुनिया में दिखाई दे रही है. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के 21वीं सदी भारत की होने के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया को भारत की शक्ति और भक्ति से परिचित करा रहे हैं.

share & View comments