लखनऊ: योगी आदित्यनाथ के वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विदेशी निवेश आकर्षित करने की कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जर्मनी दौरे पर पहुंचे हैं.
यह दौरा भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते के बाद हो रहा है, जिससे यूपी के उत्पादों के निर्यात और निवेश के नए अवसर खुलने की उम्मीद है. दौरे के दौरान मौर्य विभिन्न कंपनियों और उद्योग समूहों से मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे.
इस दौरान कई एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है. सरकार को उम्मीद है कि इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, ईवी, ग्रीन हाइड्रोजन और ओडीओपी सेक्टर में निवेश बढ़ेगा और उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने में मदद मिलेगी.
