scorecardresearch
Tuesday, 28 July, 2026
होमरिपोर्टयूथ हॉकी5s में भारत ने जीता सिल्वर, झारखंड की 5 खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

यूथ हॉकी5s में भारत ने जीता सिल्वर, झारखंड की 5 खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

टीम की खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि टीम ने वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है और भविष्य में भी उन्हें इसी तरह का सहयोग मिलने की उम्मीद है.

Text Size:

रांची: हॉकी झारखंड के महानिदेशक (डीजी) विजय शंकर सिंह ने मस्कट में आयोजित यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सराहना की. उन्होंने कहा कि टीम की 10 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी झारखंड की हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है.

उन्होंने कहा, “हॉकी झारखंड के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि टीम की 10 में से 5 बेटियां झारखंड की हैं. हमारी बेटियां वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी. हॉकी इंडिया की ओर से इन सभी खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे.”

टीम की खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि टीम ने वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है और भविष्य में भी उन्हें इसी तरह का सहयोग मिलने की उम्मीद है.

वहीं, खिलाड़ी श्रुति कुमारी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने एक-दूसरे का पूरा साथ दिया. उन्होंने कहा कि फाइनल में चीन के खिलाफ हार के बावजूद टीम ने काफी कुछ सीखा है और अब वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगी.

मस्कट (ओमान) में खेले गए यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय महिला टीम को चीन ने 4-2 से हराया, जिसके बाद भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. हालांकि, टीम ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है.

share & View comments