scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमरिपोर्टभारत-अमेरिका टैरिफ कटौती से यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार

भारत-अमेरिका टैरिफ कटौती से यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार

फार्मा और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में भी यूपी की भूमिका मजबूत हो सकती है. ललितपुर बल्क ड्रग पार्क और बुंदेलखंड के सोलर प्रोजेक्ट्स को अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित होने की संभावना जताई जा रही है.

Text Size:

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फार्मा कॉन्क्लेव में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी और अमेरिकी टैरिफ में कटौती का सीधा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलता दिख रहा है. अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार अमेरिकी टैरिफ औसतन 50 प्रतिशत से घटकर करीब 18 प्रतिशत रह गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ने का परिणाम बताया है.

इस फैसले से उत्तर प्रदेश के एमएसएमई और ओडीओपी सेक्टर को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. भदोही के कालीन, मुरादाबाद के पीतल उत्पाद, आगरा का चमड़ा, वाराणसी की रेशमी साड़ियां और कन्नौज का इत्र अब अमेरिकी बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे निर्यात बढ़ेगा और कारीगरों को सीधा फायदा मिलेगा.

टैरिफ कटौती से डिफेंस कॉरिडोर में भी निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं. झांसी, लखनऊ और कानपुर में उन्नत रक्षा तकनीक से जुड़े प्रोजेक्ट आ सकते हैं. इसके साथ ही नोएडा और लखनऊ में आईटी, जीसीसी और डेटा सेंटर सेक्टर को भी गति मिलने की उम्मीद है.

फार्मा और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में भी यूपी की भूमिका मजबूत हो सकती है. ललितपुर बल्क ड्रग पार्क और बुंदेलखंड के सोलर प्रोजेक्ट्स को अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित होने की संभावना जताई जा रही है.

share & View comments