scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमरिपोर्टहरसिंगपुर में चेक डैम से लौटी हरियाली और खुशहाली

हरसिंगपुर में चेक डैम से लौटी हरियाली और खुशहाली

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बने डैम से सिंचाई, पेयजल और पशुपालन को मिला सहारा.

Text Size:

नई दिल्ली: बिहार के दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड स्थित हरसिंगपुर गांव में चेक डैम बनने से जल संकट दूर हो गया है. चार हजार की आबादी वाले इस गांव में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत मनरेगा से 9.84 लाख रुपए की लागत से डैम का निर्माण हुआ. पहले बरसात का पानी बह जाता था और गर्मियों में कुएं व चापाकल सूख जाते थे. खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर थी और केवल एक फसल होती थी.

अब 250 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई सुनिश्चित हुई है. करीब 500 पशुधन के लिए भी पानी उपलब्ध है. 670 लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है. किसानों ने सब्जी, तिलहन और दलहन की खेती शुरू कर दी है. गांव में हरियाली बढ़ी है और पलायन में कमी आई है.

share & View comments