scorecardresearch
Monday, 16 February, 2026
होमरिपोर्टमॉस्को में 20 फरवरी को भव्य रामलीला, अयोध्या दीपोत्सव से प्रेरित आयोजन

मॉस्को में 20 फरवरी को भव्य रामलीला, अयोध्या दीपोत्सव से प्रेरित आयोजन

उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक नवजागरण की गूंज अब रूस तक

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में हुए दीपोत्सव और राममंदिर से जुड़े विकास कार्यों की प्रेरणा अब रूस की राजधानी मॉस्को तक पहुंच गई है. 20 फरवरी को मॉस्को में भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा, जिसे अयोध्या के दीपोत्सव से प्रेरित बताया जा रहा है. यह कार्यक्रम रूस में भारत के दूतावास और जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से आयोजित होगा.

राम की भूमिका में एवगेनी, सीता के रूप में दारिया, लक्ष्मण के रूप में मुरात और हनुमान के रूप में दिमित्री मंच पर प्रस्तुति देंगे. आयोजन का संचालन रूसी-भारतीय मैत्री संस्था दिशा कर रही है. कार्यक्रम में रूसी नागरिकों के साथ भारतीय समुदाय भी शामिल होगा. आयोजकों के अनुसार यह पहल भारत और रूस के सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देगी.

share & View comments