लखनऊ: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जनभवन के 5.17 करोड़ रुपये से बने नए भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान ‘हमारा जनभवन’ पुस्तक का विमोचन भी हुआ और स्कूल बस की चाबी सौंपी गई.
सीएम योगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और परिश्रम से ही सफलता मिलती है. उन्होंने राज्यपाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा का एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूल भी बेहतर सुविधाओं के साथ पब्लिक स्कूल की तरह विकसित हो सकते हैं. उन्होंने नए भवन, लैब, लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास की तारीफ की.
इस मौके पर सीएम और राज्यपाल ने कक्षाओं, लैब और लाइब्रेरी का दौरा किया और बच्चों से बातचीत की. बच्चों के आत्मविश्वास और ज्ञान की भी सराहना की गई.
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे.
