मध्य प्रदेश: राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई अहम फैसले किए हैं. भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए गेहूं और उड़द की खरीद पर बोनस देने की घोषणा की.
सरकार ने इस वर्ष गेहूं की खरीद पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला किया है. इसके साथ ही गेहूं खरीद के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें.
इसके अलावा उड़द की खरीद पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस देने की भी घोषणा की गई है. सरकार ने किसानों से अधिक से अधिक उड़द की खेती करने की अपील की है, ताकि उन्हें बोनस का लाभ मिल सके और अगली फसल की तैयारी भी समय पर हो सके.
सरकार ने किसानों की सिंचाई से जुड़ी समस्या को देखते हुए यह भी फैसला किया है कि सिंचाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि रात में सिंचाई के दौरान होने वाली परेशानियों और जोखिम से किसानों को बचाया जा सके.
राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। आज भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किये।
राज्य सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस प्रदान करेगी।
गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च… pic.twitter.com/D0TYb2vdPJ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 6, 2026
