scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमरिपोर्टपटना में फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्घाटन

पटना में फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सेशन से हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया. इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया.

Text Size:

पटना: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), पटना ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन किया. कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

कार्यक्रम में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उनका स्वागत SAI पटना के केंद्र प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण ने बुके और शॉल देकर किया.

इस मौके पर निदेशक जनगणना एम. रामचंद्रुडु, बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार और हरिद्वार से आए राकेश आचार्य विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सेशन से हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया. इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया.

कार्निवल के दौरान ताइक्वांडो, वुशु और योग के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया. साथ ही मल्लखंब, जिम्नास्टिक, स्केटिंग, बास्केटबॉल, योगासन और जुम्बा समेत कई खेलों के स्टॉल और डेमो सत्र आयोजित किए गए.

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि फिट इंडिया केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है. उन्होंने लोगों से रोजमर्रा की जिंदगी में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री ने विभिन्न खेल स्टॉल का दौरा किया और खिलाड़ियों व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और लोगों को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित किया.

share & View comments