scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमरिपोर्टआधुनिक बीज नीति से प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाने पर जोर: मुख्यमंत्री योगी

आधुनिक बीज नीति से प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाने पर जोर: मुख्यमंत्री योगी

उन्होंने हर बीज की एंड-टू-एंड ट्रेसेबिलिटी अनिवार्य करने और मिलावटी व अमानक बीजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

Text Size:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि उत्पादन की असली ताकत उच्च गुणवत्ता वाले, भरोसेमंद और प्रमाणित बीज हैं.

उन्होंने प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रदेश में आधुनिक बीज नीति तैयार करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमाणित बीज की कमी नहीं होनी चाहिए और संकर बीजों में बाहरी निर्भरता खत्म कर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जाए.

उन्होंने हर बीज की एंड-टू-एंड ट्रेसेबिलिटी अनिवार्य करने और मिलावटी व अमानक बीजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

उन्होंने कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर, निजी उद्योग और कृषि विज्ञान केंद्रों को एक मंच पर लाकर बीज अनुसंधान और नवाचार तेज करने पर जोर दिया.

साथ ही अगले पांच वर्षों में पांच ‘सीड पार्क’ स्थापित करने, ट्यूबवेलों के सौर ऊर्जीकरण को बढ़ावा देने और स्थानीय सोलर पैनल निर्माताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए.

share & View comments