scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमरिपोर्टयूपी में डिजिटल कृषि को बढ़ावा, क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री अभियान को मिली रफ्तार

यूपी में डिजिटल कृषि को बढ़ावा, क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री अभियान को मिली रफ्तार

खरीफ सीजन में 5.37 करोड़ से अधिक और रबी सीजन में 5.56 करोड़ से ज्यादा प्लॉट का सर्वे पूरा किया गया.

Text Size:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज कर दिया है. इसके जरिए किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और फसलों का सटीक डेटा जुटाने का काम किया जा रहा है.

प्रदेश के 1,08,935 राजस्व गांवों में से 95,765 गांवों का जियो-रेफरेंसिंग कार्य पूरा हो चुका है. इसके आधार पर खरीफ और रबी दोनों सीजन में लाखों खेतों का डिजिटल सर्वे किया गया है. खरीफ सीजन में 5.37 करोड़ से अधिक और रबी सीजन में 5.56 करोड़ से ज्यादा प्लॉट का सर्वे पूरा किया गया.

किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान भी मिशन मोड में चलाया जा रहा है. पीएम किसान योजना के करीब 2.88 करोड़ लाभार्थियों में से 1.67 करोड़ से अधिक किसान फार्मर रजिस्ट्री में शामिल हो चुके हैं, जो लक्ष्य का करीब 72 प्रतिशत है.

सरकार का कहना है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री से किसानों का सटीक डाटाबेस तैयार होगा, जिससे फसल बीमा, अनुदान और आपदा राहत जैसी योजनाओं का लाभ सही किसानों तक पहुंचाने में आसानी होगी.

share & View comments