scorecardresearch
Wednesday, 18 February, 2026
होमरिपोर्टमहाशिवरात्रि पर बाबा धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

महाशिवरात्रि पर बाबा धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसमनारा का बाबा धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा देती है.

Text Size:

रायपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी साथ मौजूद रहीं.

मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास (DMF) मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इन कार्यों में धाम परिसर में ग्रेनाइट फर्श और शेड निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम और भोजन शेड, शौचालय निर्माण और पार्किंग के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क शामिल है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसमनारा का बाबा धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा देती है. उन्होंने विश्वास जताया कि विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

रायगढ़ मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है. महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. इस मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु भी मौजूद रहे.

share & View comments