नई दिल्ली: उज्जैन में रंग पंचमी के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महाकाल मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने ध्वजा पूजन के साथ अखाड़ों के शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा की और शस्त्र चलाने का प्रदर्शन भी किया. इससे पहले उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की.
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को रंग पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उत्साह और उल्लास बढ़ाए. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर रंग पंचमी मनाई और जनता के साथ रंगों से सराबोर नजर आए. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना जरूरी है. इससे पहले 5 मार्च को सीएम हाउस में ब्रज थीम पर होली उत्सव का आयोजन भी किया गया था, जिसमें संत और आम लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे.
