scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमरिपोर्टप्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, ‘किसान कल्याण वर्ष’ की गतिविधियों की दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, ‘किसान कल्याण वर्ष’ की गतिविधियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार कृषि विकास, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई पहल कर रही है.

Text Size:

नई दिल्ली/भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में मनाए जा रहे ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार कृषि विकास, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई पहल कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार किसान, महिला, गरीब और युवाओं के हित में काम कर रही है और करीब 16 विभाग मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को मार्गदर्शन दिया. नई दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम मोहन यादव ने संसद भवन का भी दौरा किया और विभिन्न सांसदों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की.

share & View comments