नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर से खटीमा तक के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने देर रात उनका भव्य स्वागत किया. बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा, सितारगंज और नानकमत्ता सहित कई स्थानों पर लोगों का उत्साह देखने को मिला.
मार्ग में जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया. बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने आत्मीयता से उनका स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया.
मुख्यमंत्री धामी ने इस स्नेह के लिए जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह स्वागत सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी.
