scorecardresearch
Monday, 5 October, 2026
होमरिपोर्टखटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, बच्चों-माताओं से किया संवाद

खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, बच्चों-माताओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किट वितरित की.

Text Size:

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआ भुड़ाई में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, माताओं और आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों से संवाद किया.

मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किट वितरित की. उन्होंने 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट दी और पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया. इस दौरान नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया गया.

धामी ने कहा कि माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड में कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे और हर बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारयुक्त वातावरण मिले.

share & View comments