scorecardresearch
Monday, 5 October, 2026
होमरिपोर्टएशियन गेम्स में कांस्य जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की मुलाकात

एशियन गेम्स में कांस्य जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की मुलाकात

जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में कपिल ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था.

Text Size:

खटीमा: एशियन गेम्स-2026 में पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कपिल पोखरिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके नगला तराई स्थित निजी आवास पर मुलाकात की.

जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में कपिल ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था. मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं.

धामी ने कहा कि कपिल की सफलता ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं की उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं. मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कपिल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया.

share & View comments