देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इस दौरान दिवंगत के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की.
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से याचना की. उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. धामी ने यह भी कहा कि आम जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है.
उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे.
