scorecardresearch
Friday, 11 September, 2026
होमरिपोर्टमध्य प्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा’: मोहन यादव

मध्य प्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा’: मोहन यादव

राज्य में करीब 20 साल से बंद पड़ी राज्य परिवहन बस सेवा को दोबारा शुरू किया जा रहा है. प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा बसों और करीब 5 लाख किलोमीटर के सड़क नेटवर्क के जरिए बस सेवा को मजबूत किया जाएगा.

Text Size:

भोपाल/इंदौर: मध्य प्रदेश में 25 सितंबर से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा’ शुरू होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 सितंबर को इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट 2026’ में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस सेवा से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

राज्य में करीब 20 साल से बंद पड़ी राज्य परिवहन बस सेवा को दोबारा शुरू किया जा रहा है. प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा बसों और करीब 5 लाख किलोमीटर के सड़क नेटवर्क के जरिए बस सेवा को मजबूत किया जाएगा.

बसों में CCTV, GPS, लाइव लोकेशन, पैनिक बटन और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी. इलेक्ट्रिक और CNG बसों को प्राथमिकता दी जाएगी. सेवा के लिए 150 सिटी, 450 इंटरसिटी और 436 इंटरस्टेट रूट का सर्वे पूरा किया जा चुका है.

समिट के दौरान मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) और रैपिडो के बीच एमओयू भी हुआ. साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन चैलेंज की घोषणा की गई.

share & View comments