उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड में दीप प्रज्वलित कर ‘उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला 2026’ का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैन व्यापार और विकास में तेजी से आगे बढ़ रही है और यह मेला आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में मेले के दौरान 23,705 वाहनों की बिक्री पर 122 करोड़ रुपए और 2025 में 36,225 वाहनों की बिक्री पर 187 करोड़ रुपए की छूट दी गई थी. इस वर्ष अब तक नगर निगम को 4 करोड़ 10 लाख रुपए की आय हो चुकी है. मेले में फोर व्हीलर के 139, टू व्हीलर के 36 स्टॉल सहित बैंक, कार डेकोरेशन और अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं.
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन श्रद्धालु मात्र 30 मिनट में कर पा रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ ग्राहकों को नई कार की चाबी भी सौंपी. मेले में लग्जरी वाहनों पर भी लाखों रुपए तक की टैक्स बचत का लाभ मिल रहा है.
