scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमरिपोर्टएआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ का स्टॉल आकर्षण का केंद्र

एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ का स्टॉल आकर्षण का केंद्र

नवा रायपुर में देश के पहले एआई डाटा सेंटर पार्क की जानकारी. 1000 करोड़ निवेश प्रस्तावित.

Text Size:

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में अपना स्टॉल लगाकर निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया. “छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाय इंटेलिजेंस” थीम पर आधारित इस स्टॉल में राज्य की एआई क्षमता, डिजिटल अधोसंरचना और निवेश संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया.

स्टॉल में नवा रायपुर में प्रस्तावित देश के पहले एआई डाटा सेंटर पार्क की जानकारी प्रमुखता से दी गई. करीब 1000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में एक लाख तक जीपीयू स्थापित करने की क्षमता विकसित की जाएगी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह पहल राज्य को डिजिटल नवाचार और उच्च तकनीकी निवेश का केंद्र बनाएगी. औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत एआई और रोबोटिक्स क्षेत्र के प्रोत्साहनों की जानकारी भी निवेशकों को दी गई.

share & View comments